(Amber, Jaipur)
शिक्षक दिवस पर एसीएस श्याम एस अग्रवाल का राजस्थानियों को लेकर दिए विवादास्पद बयान पर बवाल मचा है लेकिन सरकार की नजरों में अग्रवाल ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं, जो विवादास्पद हो। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक रमेश मीणा के सवाल पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने स्पष्टीकरण दिया। सराफ के अनुसार अग्रवाल का भाषण शिक्षकों को प्रेरित करने वाला था जबकि इसमें राजस्थानियों को लेकर कोई बात ही नहीं कहीं गई। सराफ के इस जवाब पर सदन में हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों ने इसका विरोध कर सराफ पर एसीएस को बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायकों के अनुसार केवल एसीएस ही नहीं बल्कि समारोह में मौजूद मंत्री कालीचरण सराफ और गुलाबचंद कटारिया के बयान भी शिक्षक विरोधी थे। इधर बारां में कुपोषण से हुई मौत के मामले को लेकर भी हंगामा हुआ। विधायक किरोड़ी लाल मीणा और रमेश मीणा ने इस मुद्दे को उठाया । मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने जवाब पेश किया लेकिन विधायक इससे संतुष्ट नहीं हुए इसे लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई वहीं उत्तराखंड पैकेज को लेकर भी हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया। राजस्थान विधानसभा में उत्तराखंड दुखांतिका पर सरकार की ओर से जारी सहायता पैकेज का मामला गूंजा। जिसको लेकर कांग्रेस ने वॉक आउट भी किया। कांग्रेस विधायक गोविंद डोटासरा ने मामला उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड त्रासदी में पीडित लोगों को अनुकंपा नौकरी से हटा दिया है। वहीं पीडितों को अब पूरा पैकेज भी नहीं दिया जा रहा है जिस पर मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि त्रासदी में पीडितों को नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि इस तरह से पीडितों को नौकरी देने का प्रावधान हो जाएगा तो भविष्य में होने वाली दुखांतिकाओं पर नौकरी देने की परिपाटी बन जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।