(India)
राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज फाइव ईयर लॉ कॉलेज में 20 से 22 सितम्बर तक मूट कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य न्यायपालिका की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों की 52 टीमें भाग लेंगी। चोथे एफवाईएलसी रांका राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए काॅलेज प्राचार्या मंजू कूलवाल ने बताया कि मूट कोर्ट में छात्रों द्वारा पिछले दिनों चल रहा निर्भया प्रकरण पर भी बहस की जाएगी। वहीं हर बार की तुलना में इस बार इसे विशेष बनाते हुए निर्णायकों की संख्या में बढ़ोतरी की है। वहीं थ्री ईयर लॉ कॉलेज के प्राचार्य महेश कूलवाल ने अतिथियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस सुनिल अम्बानी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से लॉ के छात्रों को कोर्ट परिसर का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।