यूपी: 26 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप
(Budhana, Muzaffarnagar) पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता एलएलबी की छात्रा थी और कल जब वह जिले के खतौली कस्बा में इनमें से एक से ऋण के तौर पर दी गई अपनी रकम लेने गई थी तभी उन दोनों ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सर्किल अधिकारी डीके मित्तल ने बताया कि दोनों की पहचान वैभव और आशुतोष के रूप में हुई है। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में 36 वर्षीय एक महिला का अनुज कुमार नाम के उसके पड़ोसी ने कल यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।