(India)
दीपिका ने लंबी पोस्ट करते हुए लिखा, मैं अपने पेशे के बारे में अनुभवहीन नहीं हूं। मेरा प्रोफेशन मुझसे कई चीजों की डिमांड करता है। कोई कैरेक्टर सिर से एड़ी तक कपड़े पहनना वाला हो सकता है या बिल्कुल न्यूड रहने का भी। और एक एक्टर होने के नाते यह मेरी चाइॅस होती है कि मैं इन दोनों रोल को करूं या नहीं। यह समझने की बात है कि यह रोल है रीयल नहीं। और जो भी कैरेक्टर मैनें चुना है कि उसे सही तरीके से करना मेरा काम है। एक्ट्रेस ने लिखा, मैं उस विचारधारा के खिलाफ कहा, जिसमें एक रणनीति के तहत उस सयम पाठकों का ध्यान खींचा जाता है जब हम महिलाओं की बराबरी और महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। दीपिका ने आगे लिखा, मुझे अपनी शरीर की प्रशंसा को लेकर कोई परेशानी नहीं है औन ना ही मुझे किसी किरदार को पेश करने में कोई शर्म आती है। यहीं नहीं, मेरा अगला रोल एक बार डांसर का है। मैं सिर्फ यहीं चाहती हूं कि एक महिला को ऑफ स्क्रीन (असल जिंदगी में) सम्मान मिलना चाहिए। यह कोई ब्रेस्ट, गुप्तागों या शरीर के किसी और अंग की खबर दिखाने की बात नहीं थी। एक संदर्भ की बात है और कैसे संदर्भ से बाहर जाकर सिर्फ एक हेडलाइन बेचने के लिए रिर्पोटिंग की जाती है। मेरे लिए यह टॉपिक यहीं खत्म हो गया है। हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। उल्लेखनीय है कि एक अंग्रेजी अखबार ने दीपिका के क्लीवेज पर फोकस करते हुए खबर बनाई थी और खबर में दीपिका के क्लीवेज भी दिखाए गए थे। इस खबर पर गुस्सा जाहिर करते हुए दीपिका ने ट्वीट किया था, हां! मैं एक महिला हूं। मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज हैं। आपको कोई प्रॉब्लम है। एक्ट्रेस ने दूसरा ट्वीट किया था, अगर आपको ये नहीं पता कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है तो महिला सशक्तिकरण की बात ना करें। दीपिका के इन ट्वीट के बाद अर्जुन कपूर, करण जौहर, शाहरूख खान समेत कई सितारें दीपिका के पक्ष में उतर आए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।