शिक्षा में फिर सिरमौर बनेगा बिहार,,नालंदा विवि की विधिवत शुरूआत
(Asthawan, Nalanda) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई देशो के राजदूत भी मौजूद रहे । नालंदा रवाना होने से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने बिहार बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की। विदेश मंत्री का स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत कई बीजेपी नेता एयरपोर्ट पहुंचे। नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में एक सितंबर से ही दो विषयों हिस्टोरिकल स्टडीज और इकोलॉजी एंड इन्वायरमेंट स्टडीज की पढ़ाई शुरू हो गई है। यहां कुल सात विषयों की पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय में जापान और भूटान के एक-एक छात्र सहित कुल 15 छात्रों ने नामांकन कराया है। दोनों विषयों के लिए 20-20 छात्रों का चयन किया जाना है। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए 10 अध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है। पढ़ाई के लिए वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के ही दो कमरे लिए गए हैं। प्रारम्भ में नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने की थी। गौरतलब है कि पांचवीं सदी में बने प्राचीन विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जिनके लिए 1500 अध्यापक हुआ करते थे। छात्रों में अधिकांश एशियाई देशों चीन, कोरिया, जापान से आने वाले बौद्ध भिक्षु होते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।