इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्‍टल के टॉयलेट में खुफिया कैमरा
(DELHI, India) इसके बाद वहां बवाल मच गया और छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की। छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। बाथरूम में खुफिया कैमरा होने का पता तब चला जब गुरूवार की सुबह एक छात्रा बाथरूम में गई थी तभी उसकी नजर कैमरे पर पड़ गई। जब वह नहा रही थी तभी उसने बेसिन के पास उस कैमरे की लाइट जलती हुई देखी। कैमरा वाश बेसिन से चिपकाया गया था। छात्रा ने इसकी सूचना दूसरी छात्राओं को दी। गुस्से में छात्रायें हॉस्टल के बाहर आ गई और हंगामा करने लगी। छात्राओं का आरोप है कि कैमरे लगाने के मामले में हॉस्टल के वार्डन मिले हुये है। छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि इन कैमरों की मदद से वीडियो क्लिप भी बनाई गई है। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को वहां से तीन कैमरे और उनमें लगे दो मेमोरी कार्ड मिले हैं। पुलिस ने घटना स्थल से मिली सभी चीजों को बरामद कर लिया है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।