बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर अस्पताल में भर्ती
(India) कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर राम नारायण ने कहा कि 76 वर्षीय अभिनेता को कल शाम हल्की खांसी और सांस की तकलीफ के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर नारायण ने बताया, ‘उनके सीने में संक्रमण पाया गया है। हालांकि वे आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। हम उन्हें एंटीबायोटिक्स दे रहे हैं।’ शशि कपूर 160 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । उन्हें वर्ष 2010 में फिल्मफेयर लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।
हुमुखी प्रतिभा के धनी कपूर को ‘दीवार’, ‘सिलसिला’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी फिल्मों के लिए खास तौर पर पहचाना जाता है। कपूर की पहले बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। पिछले कुछ सालों से कपूर की सेहत गिर रही है। उनके परिवार में उनकी दिवंगत पत्नी जेनिफर केंडल से तीन बच्चे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।