राजस्थान के 6 हजार स्कूलों में संबलन अभियान आज से,,,,
(Rajasthan, India) प्रदेश के शिक्षा मंत्री सहित अधिकारी स्कूलों में शैक्षिक स्तर जांचने को निकलेंगे, आज से सर्व शिक्षा अभियान की ओर से नए सत्र में संबल अभियान का पहला चरण शुरू हो रहा है, जिसमें शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ और करीब 3 हजार अधिकारी स्कूलों का अवलोकन करेंगे। बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचेंगे, अभियान का समापन 24 सितंबर को होगा। प्रदेश में पहली से आठवीं तक संचालित होने वाले हर स्कूल में ये अभियान चलेगा। संबलन में विद्यालय अवलोकन के दौरान बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन, कक्षा में की जाने वाली शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन, कम्प्यूटर, पुस्तकालय की उपलब्धता, पेयजल, शौचालय की उपलब्धता का भौतिक अवलोकन किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।