(DELHI, India)
महिला वकील ने अपने साथ हुए गैंगरेप की बात बताई और कार्रवाई न होने पर क्षुब्ध होकर फिनाइल की टैबलेट कोर्ट में ही खाकर खुदकुशी की कोशिश की। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक महिला वकील ने पुलिस द्वारा इंसाफ नहीं मिलने का आरोप लगाया और सुप्रीम कोर्ट में खुदकुशी की कोशिश की। महिला को तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई और कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई करने का फैसला किया और 23 सितंबर को इस मामले को कोर्ट देखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य महिला वकील को पीड़िता की मदद करने को कहा है। गौर हो कि बिलासपुर के तिलकनगर की यह महिला वकील अपने पति से अलग रहती हैं। यह महिला वकील छत्तीसगढ़ से आई थी और उसने अपने ससुराल वालों पर 29 नवंबर 2013 को गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर पुलिस में एफआईआर तो दर्ज कर ली गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने सिविल लाइन थाने में धारा 498 के तहत अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।