अपनी नयी फिल्म दावत-ए-इश्क का प्रचार कर रहे भारतीय अभिनेताओं परिणीती चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर ने भी इसमें हिस्सा लिया। समारोह में गायक शान ने बेहद शानदार प्रस्तुति दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून की ओर से 23 सितंबर को आयोजित जलवायु सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रकाश जावडेकर यहां आए हुए हैं। समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए जावडेकर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते वह न्यूयॉर्क के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।