पीडब्ल्यूडी विभाग में नहीं होगी जूनियर इंजीनियर्स की नई भर्ती
(Amber, Jaipur) ग्राम पंचायत स्तर पर सीसी रोड बनाने की सरकार की बहुचर्चित योजना ग्रामीण गौरव पथ जल्द ही मूर्त रूप लेगी। पीडब्लयूडी मंत्री यूनुस खान की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई एक अहम् बैठक में खान ने अधिकारियों से योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। पीडब्ल्यूडी मंत्री के साथ ही बैठक में मुख्य सचिव राजीव महर्षि, एसीएस इंफ्रा सीएस राजन और विभाग के प्रमुख शासन सचिव डीबी गुप्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि अक्टूबर माह में योजना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 500 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक सड़कें बनाई जाएंगी और जरूरत पडी तो ज्यादा भी। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि ग्रामीण गौरव पथ योजना में बनाई जाने वाली सड़कों के दोनों ओर सोलर लाईट्स भी लगाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने स्पष्ट कर दिया कि विभाग में जूनियर इंजीनियर्स की कोई नई भर्ती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विभाग के कई इंजीनियर्स डेप्यूटेशन पर नियुक्त हैं....उन्हें वापस बुलाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के तहत बनाए जा रही सड़कों के प्रोजेक्ट के लिए भी कोई नई भर्ती नहीं की जाएगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि प्राधिकरण के तहत किए जाने वाले सडक निर्माण कार्य पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप से किए जाएंगे और इसलिए निर्माण कार्य में इंजीनियर्स भी प्राईवेट एजेन्सी के ही होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए अलग से शाखा बना दी गई है।जिसमें 40 वरिष्ठ इंजीनियर कार्य का सुपरविजन करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।