(Chhata, Mathura)
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भोर करीब साढ़े चार बजे मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में दिल्ली-मथुरा मार्ग पर कोटवन सीमा के पास सड़क के किनारे खड़े कैंटर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कैंटर सवार 11 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 11 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मरने वालों में से ज्यादातर लोग इटावा और मैनपुरी के निवासी बताये जाते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।