असम और मेघालय बाढ का कहर
(India)
असम और मेघालय में बाढ़ ने विनाशकारी रूप ले लिया है। असम में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टरों को लगाया गया वहीं मृतकों की संख्या 16 हो गई। बाढ़ से करीब 3.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ तथा एसडीआरएम की टीम बचाव और राहत अभियान में जुटी हुई है। मेघालय में भी स्थिति विकट है, जहां बाढ़ से अबतचक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ संबंधी रिपोर्ट के मुताबिक गोलपारा जिले में आठ लोगों की जान गई। इसी दौरान कामरुप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार मौत भूस्खलन से और एक मौत बिजली का करंट लगने से होने की खबर है। कामरुप ग्रामीण जिले के बोको इलाके में दो लोगों की जान चली गई और एक लापता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।