(MEGHALAYA, India)
पुलिस महानिरीक्षक जीएचपी राजू ने बताया, ‘मेघालय के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन में 38 लोगों की मौत हुई है और नौ लोगों के लापता होने की खबर है।’ पिछले तीन दिनों में गारो पर्वतीय क्षेत्र के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के गंभीर हालात पैदा हुए और खासी-जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि गारो पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में 26 और खासी-जैंतिया क्षेत्र में 12 लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि गारो पर्वतीय क्षेत्र में बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित तीन जिलों में 40 से अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सभी विभागों से नुकसान का आकलन करने के लिए कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।