छह साल की बेटी को दफनाने वाली सौतेली मां गिरफ्तार
(UTTARPRADESH, India) पुलिस के अनुसार, देवी मंदिर के पुजारी बुद्ध विलास तिवारी ने अपनी छह साल की बेटी सुभीक्षा के अपने घर से ही लापता होने की शिकायत सिंकदरा पुलिस थाने में सोमवार को दर्ज कराई थी, घटना की छानबीन के दौरान तिवारी की दूसरी पत्नी अर्चना तिवारी (22) ने यह कबूल कर लिया कि उसने सुभीक्षा को मंदिर में दफना दिया है, अर्चना की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर में उस जगह की खुदाई की जहां बच्ची को दफन किया गया था, पुलिस ने बताया कि अर्चना अपने डेढ़ साल के बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित थी, उसे लगता था कि परिवार सारा खर्च सुभीक्षा की पढ़ाई पर और बाद में उसकी शादी पर कर देगा और उसके बेटे के लिए कुछ नहीं बचेगा, पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद नाराज भीड़ ने अर्चना की पिटाई कर दी, भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।