"मीन गल्र्स" के सीक्वल में काम करना चाहती हैं लोहान
(India) एक वेबसाइट के अनुसार, 28 वर्षीया लोहान ने 10 साल पहले आई फिल्म "मीन गल्र्स" में केडी हेरन की भूमिका निभाई थी। उनके साथ रेचल मैकएडम्स और एमंडा सेफ्रीड ने भी काम किया था। निर्देशक मार्क वॉटर्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। फिल्म के संभावित सी'ल के बारे में पूछने पर लोहान ने बताया, लोगों ने फिल्म को पसंद किया था। मैं दूसरे दिन टीना के साथ थी और उनसे कहा था कि हमें एक और "मीन गल्र्स" बनाने चाहिए, पुरानी वाली की तरह। "यह काफी मजेदार होगा। मैं टीना को मजबूर कर दूंगी "मीन गल्र्स" का सीक्वल लिखने के लिए।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।