याद आए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,,,,
(Amber, Jaipur) पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती आज धूमधाम से मनाई जा रही है । इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्री अरूण चतुर्वेदी ,युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ,जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन सहित भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया । वहीं युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ । भारतीय जनता पार्टी के जयपुर देहात के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत ने बताया कि पंडित दीनदयाल की जयंती पर उनकी जन्मस्थली पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों में सबसे बडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर शहर देहात के सभी विधायक सांसद और पदाधिकारी सहित प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।