कैटरीना ने कहा कि बॉक्स ऑफिस की सफलता मेरे लिए मायने रखती है। हर कोई चाहता है कि उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, क्योंकि आप बहुत मेहनत करते हैं। बतौर अभिनेत्री उस मान्यता की चाह होती है। मैं बहुत किस्मतवाली हूं कि मैंने दूसरा पक्ष नहीं देखा। उन्होंने कहा कि उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे इस बात से खुशी है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह क्रम मेरी अगली फिल्मों में भी बना रहे।
जब आपके बहुत मेहनत करने के बाद भी आपकी फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं तो आपका दिल टूटता है और इससे अच्छा महसूस नहीं होता है। अभिनेत्री की अगली फिल्म एक्शन थ्रिलर ‘बैंग बैंग’ है जो दो अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कैटरीना रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।