मंत्रिमंडल विस्तार की कवायदे हुई तेज,,,,,, मुख्यमंत्री ने दिए विस्तार के संकेत
(Amber, Jaipur) राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अगले 10-12 दिन में संभव है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में इसके संकेत दिए। पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया की ओर से इस विषय में इशारा करने पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अगले दस-बारह दिन में इस मसले को भी निपटाना है। कुछ मंत्रियों के अनुसार विधायकों की तरफ से मिले फीडबैक में भी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दबाव है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।