रिंग रोड के लिए जेडीए की कार्रवाई का दूसरा दिन
(Amber, Jaipur) जयपुर की रिंगरोड परियोजना के लिए किसानों से भूमि का कब्जा लेने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार जेडीए और पुलिस प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई सुबह साढे आठ बजे भेटसारी गांव से शुरू हुई, जहां जेडीए ने प्रभावित किसानों को मकान खाली करने और अपना सामान दूसरी जगह ले जाने के लिए अपने संसाधन भी उपलब्ध करवाए। जेडीए ने शुक्रवार शाम तक भेटसारी से लेकर भूरथल तक कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक स्ट्रक्चर हटाए। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में जेडीए की टीमों ने मौके पर डिमार्केशन किया। सुबह से ही जेडीए और पुलिस के आला अधिकारी मौके की माॅनिटरिंग करते रहे। कार्रवाई के दूसरे दिन भी किसानों का कोई विरोध देखने को नहीं मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।