ऋतिक ने कहा कि फिल्म ‘बैंग बैंग’ उनके लिए स्वप्न के समान है। यह अलग बात है कि फिल्म को पूरा करने में ज्यादा वक्त लगा क्योंकि मैं भावनात्मक और शारीरिक तौर पर व्यक्तिगत चुनौतियों से जूझ रहा था। लेकिन मैं इससे बाहर निकला। मैंने खुद को बहुत मजबूत बनाया। इसी कारण मैं ‘बैंग बैंग’ को अपनी सबसे बड़ी जीत मानता हूं। 40 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि फिल्म की शूटिंग बहुत थकाउ थी, फिल्म ने मुझे व्यक्तिगत परेशानियों से बाहर निकलने में मदद की। उन्होंने बताया, ‘मुझे लगता है कि हर समस्या का निदान आगे बढ़ने में है। यदि आप बैठकर सोचेंगे कि ‘आखिर यह मेरे साथ ही क्यों हुआ..?’ तो आप अपने जीवन को स्वयं बर्बाद कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा मुस्कान बिखेरना आपको इनसे मुक्त करेगा और संभावनाओं का रास्ता सुझाएगा।’ फॉक्स स्टार स्टूडियो निर्मित इस फिल्म में कैटरीना कैफ हैं जो 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।