जयपुर में यूडी टैक्स के विरोध में जनता के साथ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस,
(Amber, Jaipur) जयपुर की जनता से करीब 500 करोड़ की जबरन वसूली करने के आपराधिक षडयंत्र के खिलाफ कांग्रेस जनता को लेकर सड़कों पर उतरेगी। ये कहना कांग्रेस से विधायक रहे प्रताप सिंह खाचरियावास का। खाचरियावास ने निगम प्रशासन और भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2007 से 2015 तक का यूडी टेक्स सवा लाख लोगों से जबरन वसूला जा रहा है और जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी दाल बाटी चूरमा की गोठ खाने में लगे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ये यूडी टेक्स 300 वर्ग गज से अधिक जमीन वाले भवनों पर लगना है। इसके बावजूद सरकार 300 वर्ग गज से कम क्षेत्र में बने मकान मालिकों को भी नोटिस भेज कर टेक्स वसूल कर रही है। ऐसे में जनता को साथ लेकर अब सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की भामाशाह योजना के चलते महिलाओं और वृद्धों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। यदि जल्द सरकार अपनी जन विरोधी नीतियों को बंद नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर सिविल लाइन्स का घेराव करेगी......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।