राजस्थान सचिवालय में ट्विटर और फेसबुक पर पाबंदी,
(Amber, Jaipur) शासन सचिवालय में सोशल साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर पाबंदी लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ज्यादातर समय विभागीय कार्यों की जगह फेसबुक और ट्विटर पर बिताते हैं। इससे विभागीय कार्य प्रभावित होता है। सचिवालय मंे अलग-अलग विभागों में करीब 90 फीसदी कम्प्यूटरों से इन साइट्स को ब्लाॅक किया गया है। इनमें आईएएस अफसरों के निजी सचिवों के कम्प्यूटर सिस्टम भी शामिल हैं, लेकिन आईएएस अफसरों के कक्ष में लगे कम्प्यूटरों पर इन साइट्स को ब्लाॅक नहीं किया गया है। सचिवालय के आईटी विभाग का कहना है कि फेसबुक और ट्विटर ही बंद किए गए हैं, जबकि दूसरी साइट्स चालू हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।