जब भी महिला सशक्तिकरण की बात आती है तो बॉलीवुड हमेशा इस मुहिम से जुड़ा हुआ नजर आता है। इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ा है संगीतकार एआर रहमान का। रहमान ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक म्यूजिक एलबम बनाया है, जिसका नाम है रौनक। रहमान इस एलबम को रिलीज करने मुंबई आए। रहमान ने इस एलबम को पूरी तरह महिला सशक्तिकरण को समर्पित किया है। मुंबई में रहमान ने कहा की महिलाओ की इज्जत करते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने बेटे को भी यह सीख दी है कि वह किसी लड़की पर कभी हाथ न उठाये। अगर कोई लड़की उसे मारे तब भी वह उसका बदला न ले।एआर रहमान फिलहाल इस मुहीम को फैलाने में लगे हुए हैं और लोगों तक अपनी इस भावना को पहुंचाना चाहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।