26 साल की पूर्व मॉडल ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में ब्वॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया
(MAHARASHTRA, India) यह घटना आज उस वक्त प्रकाश में आया जब पड़ोसियों ने पुलिस को उसके आवास से दुर्गंध आने के बारे में शिकायत की, पुलिस ने बताया कि मृतका अर्चना पांडे ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए अपने पुरूषमित्र को जिम्मेदार ठहराया है, पुलिस के मुताबिक अर्चना लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के ए 6 इमारत में किराये के अपार्टमेंट में रह रही थी, उसने 2009 में मॉडलिंग छोड़ दी थी और प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू किया था, वर्सोवा पुलिस के अनुसार ‘‘जब दरवाजा तोड़ा तो उसका सड़ा गला शव शयन कक्ष के पंखे से लटकता मिला, शव की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि उसने तीन दिन पहले आत्महत्या की होगी,
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान शयन कक्ष से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने पुरूष मित्र को इस कठोर कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।