(Amber, Jaipur)
जयपुर में जेडीए रिंगरोड परियजना के लिये जमीन पर कब्जा लेने का आज छठा दिन है। जेडीए रिंगरोड परियोजना के लिए किसानों से अब तक 27 किलोमीटर भूमि का कब्जा ले चुका है। परियोजना क्षेत्र में टोंक रोड से लेकर सूरजपुरा तक करीब 7 किलोमीटर जमीन का कब्जा लेने के साथ ही 55 मकान, एक फार्म हाउस सहित 70 स्ट्रक्चर्स ध्वस्त किए। कार्यवाही के दौरान 55 आवास, फार्म हाउस, 3 ढाबे, 5 दुकानें, 3 कुए, 3 पानी की टंकी, 4 बड़ी दीवारें, भण्डार और एक बड़े फार्म हाउस को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वही सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की रिंग रोड परियोजना के लिए पीपला भरतसिंह गांव के 12 काश्तकारों ने 55 बीघा भूमि जेडीए को दी। यह सभी काश्तकार पूर्व में रिंगरोड संघर्ष समिति के सदस्य थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।