जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके से मुक्त कराए 43 बाल मजदूर ..........
(Amber, Jaipur) पुलिस कमिश्नरेट की मानव तस्करी विरोधी युनिट ने बडी कार्रवाई करते हुए राजधानी के भट्टा बस्ती इलाके में 6 स्थानों पर दबिश देकर करीब 43 बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। साथ ही 5 दलालों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 थानों से मंगाए गए पुलिस जाप्ते के साथ भट्टा बस्ती इलाके में चूडी कारखानों पर कार्रवाई के दौरान लोगों का विरोध भी झेलना पडा । बाल मजदूरों को छुडाने गई पुलिस के साथ समाज कल्याण विभाग और जिला कलेक्टर की ओर से टीम ने भी काम किया । वहीं कांगे्रस नेता रज्जाक भाटी ने बच्चों को मुक्त कराने की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस वाहन को घेरकर बच्चों को वापस छुडाने का प्रयास किया । इस दौरान साथ आए समर्थकों ने पुलिस वाहन पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ दिया । वही अतिरिक्त जाप्ता भेजकर वाहन को सुरक्षित भट्टा बस्ती थाना लाया गया । कैमरे के सामने कांग्रेस नेता रज्जाक भाटी ने पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।