(Amber, Jaipur)
देश भर में आज से न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दी गई है। केन्द्रीय सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना के शुभारंभ अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये गए है, इस कड़ी में राजधानी जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधी संगठन की और से पेंशनर्स सम्मान समारोह रखा गया। बिड़ला सभागार में रखे गये इस कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बलियान ने पेंशनभोगियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया...इस मौके पर उन्होनें कहा कि समाज की मुख्य धारा मजदूर....किसान से जुड़ी है। ऐसे में ये योजना समाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।