आज हो सकती है गुर्जर माहपंचायत खत्म करने की घोषणा.......
(Amber, Jaipur) गुर्जर समाज की आरक्षण को लेकर जारी मांग को लेकर बुधवार को खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना के सरकारी निवास पर एक बार फिर वार्ता का दौर चला । दूसरे दौर की वार्ता के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। आरक्षण मसले पर कानूनी मसलों को हल करने पर आगामी 5 अक्टूबर को एक बार फिर बैठक होगी। बैठक में महाधिवक्ता एन. एम लोढा सहित विधि सचिव ,सरकारी अधिवक्ता भी भाग लेगें। आज हुई बैठक में सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड, खाद्य आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सहित विधायक मानसिंह गुर्जर ने भाग लिया। आरक्षण के मुद्दे पर कानूनी अडचनों पर चर्चा के लिए महाधिवक्ता नरपतमल लोढा ने बैठक में चर्चा की । वहीं महापडाव समाप्त करने पर कर्नल किरोडी सिंह बैंसला ने कहा कि यह निर्णय महापडाव स्थल पर समाज के लोगों से चर्चा के बाद तय होगा । हालांके दोनों पक्षों ने ही अभी तक हुई वार्ता को सकारात्मक कदम की ओर बताया है। वहीं गुर्जर समाज के लिए जारी योजनाओं में खामियों को दूर करने के लिए बैठक में चर्चा हुई । सरकार ने गुर्जर नेताओं को योजनाओं में रही खामियों को दूर करने का आश्वासन दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।