गांधी जयंती के अवसर पर बापू को मिला सफाई का तोहफा......
(Amber, Jaipur) स्वच्छ भारत स्वच्छ राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए कोटा में भी अभियान का आगाज हुआ । सांसद ओमबिरला बीजेपी कार्यकर्ताओ और शहरवासियो के साथ दादाबाडी चैराहे पर पहुचें और हाथ में झाडू लेकर शहर वासियो के साथ स्वच्छ अभियान में भाग लिया। सासंद ओमबिरला ने इस मौके पर कहा की अपना शहर भी साफ सुथरा दिखे बाजार और मौहल्लें साफ रहे इस मुहिम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी दर्ज करें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में आज स्वच्छ भारत अभियान का आगाज़ किया है। इसी कड़ी में महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को लेकसिटी उदयपुर से भी पूरा साथ मिल रहा हे। उदयपुर में इस अभियान की शुरुआत राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने की। जगदीश चौक से शुरू हुए इस सफाई कार्यक्रम में कटारिया ने सबसे पहले झाड़ू निकल कर शुरुआत की। इस मौके पर जिला प्रभारी सचिव सुबोध अग्रवाल और उदयपुर की मेयर रजनी डांगी ने भी कटारिया का साथ दिया। यही नहीं इस आगाज़ कार्यक्रम में बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।