(JAMMUandKASHMIR, India)
इस पर भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के आज जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंडी और सब्जियान सब सेक्टर में भारी गोलीबारी की और 81 एमएम के मोर्टार बम दागे। पाक सैनिकों ने कश्मीर घाटी में एक अग्रिम इलाके में भी गोलीबारी की।अधिकारी ने बताया कि यह बिना किसी उकसावे के की गयी गोलीबारी थी तथा पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। मोर्टार दागे जाने के अलावा हल्के हथियारों तथा आटोमैटिक हथियारों से भी गोलीबारी किए जाने की रिपोर्ट है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उकसावे के कारण भारतीय सैनिकों ने भी उचित जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उसके बाद से ही दोनों ओर से रूक रूक कर गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन एक महीने और चार दिन बाद हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।