प्रदेश सरकार और पुर्तगाल के बीच हुआ राज्य कैंसर संस्थान के लिये एमओयू
(Amber, Jaipur) राज्य में अब कैंसर के बेहतर ईलाज के लिए मल्टी स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी.. राज्य सरकार ने इसके लिए आज पुर्तगांल की एक संस्था के साथ एमओयू किया...सीएमओ में हुए इस एमओयू समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे...मुख्य सचिव राजीव महर्षि...तकनीकी शिक्षा सचिव जेसी मोहन्ती सहित कई अधिकारी मौजूद रहे...इसके साथ ही पुर्तगाल की संस्था के कई प्रतिनिधी भी इस दौरान मौजूद रहे...मुख्यमंत्री राजे ने कहा
कि कैंसर की बीमारी देश और प्रदेश के लिए चिन्ता का विषय है...उन्होंने कहा कि राज्य में कैंसर का इलाज उपलब्ध है लेकिन काफी महंगा है ....राजे ने कहा कि मल्टी स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल में प्रारंभिक लक्षणों के
दौरान ही कैंसर को रोक लगा दी जाए इसकी सभी सुविधाएं होंगी साथ ही कीमोथैरेपी जैसी महंगी चिकित्सा पद्धति भी उपलब्ध कराई जा सकेगी....गौरतलब है कि अभी हाल ही में केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन ने भी कैंसर रोग के ईलाज की पर्याप्त व्यवस्था पर चिन्ता जताई थी...उन्होंने देशभर के पत्रकारो से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए
बातचीत करते हुए जल्द ही कैन्सर को प्राथमिक स्तर पर रोकथाम के लिए जरूरी इंतजामात करने का भरोसा दिलाया था....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।