मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की घोषणा, अगले चार साल में प्रदेश स्कूलोें में शौचालयों की समस्यां होगी दूर
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अगले चार साल में प्रदेश स्कूलोें में शौचालयों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। झोटवाड़ा के धानक्या गांव में स्वच्छता अभियान के आगाज के मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सफाई के लिए सहयोगी की जरूरत है उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने शहर कस्बों को साफ रखे तभी प्रदेश का विकास हो सकेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वच्छ रहेगा तो पर्यटन और इंडस्ट्री को भी फायदा होगा । इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जेडीए की ओर से स्वछता के लिए 70 करोड़ रूपए आवंटित किए जाएंग । इस दौरान नगर निगम और जयपुर जेडीए रिजन की 120 पंचायतों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहयता की जाएगी । इस मौके पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने समारोह में मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों को स्वछता की शपथ ग्रहण करवाई ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।