(Amber, Jaipur)
एशियाड खेलों में तीरदांजी में जयपुर का नाम रोशन गोल्ड मेडलिस्ट रजत चौहान जयपुर पहुंचे। यहां रजत का एयरपोर्ट पर उनका क्रीड़ा परिषद और परिजनों से फूल मालाओं से शानदार स्वागत किया। इसके बाद रजत मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। जहां उन्होनें भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। रजत चौहान से जनटीवी से खास बातचीत में बताया कि उसने एशियाड से पहले कड़ी मेहनत की, और इस मेहनत और कोच और परिवार का बड़ा योगदान रहा। एशियाड खेलो में आज का दिन भारतीय कबड्डी के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित हो गया। पहले भारतीय महिला कबड्डी के गोल्ड मेडल जीतने के बाद एशियन गेम्स में भारतीय पुरूष कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को हराया, एशियन गेम्स में ये भारत का 11 वां स्वर्ण पदक है। टीम का हिस्सा रहे जयपुर के नवनीत गौतम के घर में जश्न का माहौल है। उनकी मां बताया कि उन्होंने छोटी से उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी, आज उसने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उधर नवनीत के कोच और चाचा ने बताया कि छोटी से उम्र में उसने चौगान स्टेडिम में खेलना शुरू कर दिया, लगन और मेहनत के बूते उसने परिवार और देश का नाम रोशन किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।