(India)
फराह ने कहा, ‘मैंने दुबई को दिमाग में रखकर ‘हैपी न्यू ईयर’ की पटकथा लिखी और पूरा क्लाईमैक्स द पाम के अटलांटिस में नये साल की पूर्वसंध्या पर हुए कार्यक्रम के इर्दगिर्द शूट किया गया।’ उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग दुबई में करने की उन्हें हमेशा ही खुशी होगी। ‘हैपी न्यू ईयर’ में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, विवान शाह, सोनू सूद और जैकी श्राफ भी हैं। फिल्म का शो 22 अक्तूबर को दुबई में द पाम के अटलांटिस में होगा जिसके लिए फिल्म के सारे कलाकार दुबई आएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।