मेरे सहायक मुझे माइकल जैक्सन कहकर बुलाते हैं: शाहरुख
(India) 48 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह निर्देशक और अपनी करीबी मित्र फराह खान की सलाह को मानते हैं और दिल से नृत्य करते हैं। शाहरुख ने कहा, ‘जब भी मैं नाचता हूं मैं हमेशा खुश होता हूं। फराह उसकी साक्षी हो सकती हैं। मैं कभी खुद को नहीं रोकता हूं। सेट पर सहायक रहते हैं और वे मजाक में मुझे माइकल जैक्सन कहते हैं। क्योंकि वे महसूस करते हैं कि मेरे जूतों के भीतर पांव की अंगुलियां थिरक रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ के दौरान फराह ने मुझसे कहा कि चिंता न करो और नृत्य करने के दौरान खुश रहा करो। विगत 20 वर्षों से इस सलाह ने वाकई मेरी मदद की है।’ शाहरुख जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो ‘दिल से नाचें इंडियावाले’ में फराह के साथ जज होंगे। किंग खान ने हालांकि कहा कि वह बहुत अच्छे जज नहीं हैं क्योंकि वह लोगों को नृत्य के प्रति जुनून के आधार पर अंक देते हैं, न कि उनके परफॉर्मेंस में तकनीकियों के आधार पर।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।