बॉलीवुड के कलाकारों ने प्रशंसकों को दशहरे की दी बधाई
(India) इन हस्तियों ने ट्विटर पर हरेक से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस उत्सव के सच्ची भावना से अपनाने की अपील की। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘विजयादशमी की शुभकामनाएं और बधाई... हैपी दशहरा।’ अभिनेता अनुपम खेर ने इस अवसर पर प्रेम और शांति की कामना की। उन्होंने कहा, ‘सभी लोगों के लिए दशहरा मंगलमय हो। प्रेम, शांति, खुशहाली और सद्भाव।’ कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली के दशहरे को याद करते हुए कहा, ‘दशहरा की शुभकामनाएं। इस त्यौहार पर दिल्ली में नहीं रह पाने की कमी खल रही है। आतिशबाजी और रावण के पुतले का दहन देखने जाना अब अगली बार हो सकता है।’ ‘एक विलेन’ में उनकी सह कलाकार श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘बुराई पर अच्छाई की जीत अपनाएं। हैपी दशहरा।’ अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ट्विटर पर लिखा, ‘अहम, क्रूरता, लिप्सा, लालच, क्रोध, ईर्ष्या, अन्याय, स्वार्थ, दंभ और आशक्ति सभी ऐसी चीजें हैं जिस पर दुर्गाशक्ति ने विजय पायी। हैपी दशहरा।’ प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘दशहरा की शुभकामनाएं। अपने अंदर की सभी नकारात्मक चीजों का दहन करें और अपने विचारों एवं अपने कर्म को शुद्ध बनाएं। सभी के लिए प्रेम और प्रकाश।’ फिल्मकार करण जौहर, अभिनेत्री निमरत कौर, संगीतकार शेखर रविजियानी, रितेश देशमुख, सोफी चौधरी और अन्य ने भी इस अवसर पर बधाई दी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।