महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे........
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज महाराष्ट्र के चुनावी दैरे पर हैं। आज मुख्यमंत्री शिरूर, जुन्नर, भोर और पुणे में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश के कई आलानेताओं को महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिये नामित किया गया है। महाराष्ट्र के लिए 40....हरियाणा के लिए 25 और महाराष्ट्र के औरंगाबाद जाने के लिये 15 पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की सूची शनिवार को प्रदेश कार्यालय से जारी की गई। प्रदेश भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अपने पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को तैनात कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इन सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को निर्देश दिये है कि वे तत्काल रवाना होकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच कर पार्टी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में योगदान करे। हरियाणा जाने वाले पदाधिकारियो में सांसद संतोष अहलावत, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा, राजकुमार रिणवां खेमाराम मेघवाल, डाॅ दिगम्बर सिंह प्रमुख है वही महाराष्ट्र जाने वालो में सांसद सुभाष बहेडिया, विधायक विठठल शंकर अवस्थी, शंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव कुलदीप धनकड,डीडी कुमावत 25 कार्यकर्ता शामिल है,,, इस सूची में औरंगाबाद में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित 15 कार्यकर्ताओ को जिम्मा दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।