चाकसू में मासूम बालिका के हत्यारों का नहीं लगा कोई सुराग...
(Chaksu, Jaipur) जयपुर के चाकसू में छह साल की मासूम बालिका की हत्या के मामले में पुलिस को हत्यारों का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लगा है । इधर पुलिस का दावा है कि मौके पर एफएसएल टीम को कुछ सुराग मिले है जिसके आधार पर जल्द पुलिस मामले में खुलासा कर सकती है। पुलिस बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस संदेह के आधार पर उसी इलाके में करतब दिखाने वाले दो लोगों समेत अन्य से पुलिस ने पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार की सुबह गोलीराव तालाब में बालिका का प्लास्टिक के बोरे में बंधा शव मिला था। फिलहाल पूरी घटना से परिजनों आसपास के लोगों में गहरा रोष है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।