(Amber, Jaipur)
रिंगरोड को लेकर जेडीए की ओर से चल रही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पर सियासी बयान बाजी का दौर तेज हो गया है,,,प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आरोपो के बाद भाजपा ने एक बार फिर से पलटवार किया है,,, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने रिंगरोड मामले पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समस्या के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है,,,साथ ही कहा कि रिंग रोड के दायरे में आने वाला कोई भी नागरिक विरोध नहीं कर रहा है,,,वो हंसी खुशी के साथ अपनी जमीन दे रहा है,,,, साथ ही कहा कि किसी भी नागरिक को बेघर नहीं किया जा रहा है,,अवाप्त जमीन का मुआवजा और पुर्नवास की व्यवस्था की जा रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।