ई-कामर्स क्षेत्र में 2-3 साल में 1.5 लाख नौकरियों की संभावना
(India) नौकरी तथा वेतन के लिहाज से यह खंड अगले 2-3 साल में 20-25 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकता है, इस आधार पर इस क्षेत्र में कम-से-कम 1,50,000 रोजगार सृजित हो सकते हैं, उद्योग का मौजूदा आकार करीब 18,000 करोड़ रपये है और 2016 तक यह 50,000 करोड़ रपये पहुंच सकता है और जब उद्योग में वृद्धि होगी तो प्रतिभा की मांग स्वभाविक रूप से बढ़ेगी, अंतल इंटरनेशनल नेटवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक जोसेफ देवासिया ने कहा, ‘‘हमें भारत में ई-कामर्स क्षेत्र में तेजी को लेकर पूरी उम्मीद है, इस क्षेत्र में उद्यम पूंजी कोष के साथ करीब 200 नई कंपनियां आ रही है..हमारा मानना है कि अगले 2-3 साल में इस क्षेत्र में 1,50,000 रोजगार सृजित होंगे.’’ इस बारे में बिट्स पिलानी की नियोजन इकाई के प्रमुख मणि शंकर दासगुप्ता ने कहा, ‘‘उद्योग उम्मीदों से भरा है, अमेजन, ईबे, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि जैसी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां संस्थान से लगातार लोगों को ले रहे हैं और वे काफी कमाई कर रहे हैं, इन कंपनियों ने इस साल नियुक्तियां बढ़ायी हैं.’’ चूंकि क्षेत्र अभी नया है और सभी स्तरों पर प्रतिभाओं की कमी है, ऐसे में योग्य लोगों को नियुक्त करने तथा प्रतिभाओं को जोड़े रखने के लिये ये कंपनियां अच्छी तनख्वाह भी दे रही हैं इस बारे में बिट्स पिलानी के दासगुप्ता ने कहा, ‘‘भारत में अधिकतर ई-कामर्स कंपनियां 2013-14 के बीच वेतन में 10 से 40 प्रतिशत की वृद्धि की है और फिलहाल 10 से 23 लाख के बीच वेतन दे रहे हैं और प्रवेश स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मध्यम एवं वरिष्ठ स्तर पर वेतन में 10 से 15 प्रतिशत की हर साल वृद्धि हो रही है, साथ कंपनियां शेयर विकल्प की भी पेशकश कर रही हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।