सरकार और गुर्जर नेताओँ के बीच हुई वार्ता.........
(Amber, Jaipur) गुर्जर आरक्षण को लेकर सचिवालय में एक बार फिर सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच वार्ता हुई। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में गुर्जर समाज से 5 प्रतिशत विशेष कोटे में आरक्षण का वादा किया है उसे निभाएंगे। बैठक में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ....गुर्जर नेता कर्नल किरोडी बैंसला और राज्य सरकार के महाधिवक्ता नरपतमल लोढा और कई अतिरिक्त महाधिवक्ता मौजूद थे। इसके अलावा बैठक में कई सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सूरतसिंह और गुर्जर समाज के कई जन प्रतिनिधी भी मौजूद थे। संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने कहा कि बैठक सकारात्मक रहीं है वहीं खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि गुर्जर आरक्षण मामले में सरकार पूरी तरह तटस्थ है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को न्यायालय में आरक्षण मामले में पैरवी के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है ताकि मजबूती से गुर्जर समाज को विशेष कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण की पैरवी की जा सके। इधर गुर्जर नेता कर्नल किरोडी बैंसला ने कहा कि सरकार की ओर से शुरूआत अच्छी है...अब देखना होगा इस शुरुआत का भविष्य क्या होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।