फिल्म जगत का हिस्सा होने पर गर्व है : अमिताभ बच्चन
(India) 71 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, तेजी से बंटती दुनिया में आज के समय में सिनेमा एकमात्र ऐसी जगह है जो जोड़ता है। इस बिरादरी का सदस्य होने पर गर्व होता है। बच्चन फिलहाल विधु विनोद चोपड़ा की एक फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं जिसका निर्देशन बिजॉय नांबियार कर रहे हैं। इसमें फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में आर बाल्की के निर्देशन में बन रही ‘शमिताभ’ की शूटिंग पूरी की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।