(Amber, Jaipur)
जयपुर नगर निगम के हवामहल जोन पश्चिम की ओर से सोमवार को अवैध निर्माणों को सीज करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम दस्ते ने सुबह कार्रवई करते हुए खजाने वालों को रास्ता में रिहायशी क्षेत्र में बन रहे काॅमर्शियल निर्माण को सीज कर दिया। इसके अलावा बैराठियों के चौक में बिना स्वीकृति के बनी दुकानों को भी दस्ते ने सीज करने की कार्रवाई की। दस्ते ने तीसरी कार्रवाई नाहरगढ रोड पर की। जहां अवैध बिना स्वीकृति के रिहायशी क्षेत्र में बन रहे एक काॅमर्शियल भवन को भी सीज कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।