दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर छपरा में हिंसा, आगजनी
(Adhaura, Kaimur(Bhabua)) पटना से 75 किलोमीटर दूर छपरा में मूर्ति विसर्जन को लेकर भारी बवाल हो गया है। मूर्ति विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे लोगों को रोकने की प्रशासन की कोशिश पर भीड़ हिंसक हो उठी और रास्ते में उसने भारी आगजनी और तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख आईटीबीपी की 6 कंपनियों को छपरा बुलाना पड़ा है। दरअसल, दिन और मुहूर्त देखकर होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम यहां आज ही होना था। लेकिन बकरीद और मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम एक ही दिन पड़ जाने से जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का अंदेशा भी बढ़ गया था। भीड़ मुस्लिम मोहल्ले से गुजरे इससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई की। दुर्गा विसर्जन के लिए जाती भीड़ को बैंड बाजा बजाने से रोका गया और लाउडस्पीकर भी जब्त किया लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जिसके बाद भीड़ हिंसक हो उठी। भीड़ ने इसके बाद गाड़ी, ट्रक और यहां तक की जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई जिसके बाद फायरिंग करने तक की नौबत आ गई। इलाके में तनाव बना हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।