‘बिग बॉस’ के घर में फिर से जाना पसंद करूंगी : सुकीर्ति कांडपाल
(India) टीवी धारावाहिक ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मशहूर हुईं सुकीर्ति को इस हफ्ते बिग बॉस के घर से निकाला गया। वह परणीत भट्ट और गौतम गुलाटी के साथ नॉमिनेट हुई थीं। उन्होंने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कहा, ‘मुझे बहुत जल्दी निकलना पड़ा लेकिन मैं निराश नहीं हूं। मैं वहां जितने दिन रही, अच्छे से रही। मैंने घर में अच्छे दोस्त बनाये। अगर मुझे मौका मिलता है तो वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के तौर पर वापस जाना चाहूंगी और मेरे दोस्तों से मिलना चाहूंगी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।