पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना......
(Amber, Jaipur) राज्य की भाजपा सरकार और सूबे की मुखिया मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर हैं..गहलोत ने कई मसलों पर सरकार और राजे पर पलटवार किया। गहलोत के सरकार और राजे पर वाक् बाण लगातार जारी रहे। पूर्व सीएम ने मौजूदा सरकार में उनके खुद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के मामले में राजनीति से प्रेरित बताया... उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों को सिद्ध करने का वो पहले भी सरकार चुनौती दे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहाँ विभिन्न मसलों पर सरकार और सीएम पर निशाना साधा तो वहीँ, गुर्जर आरक्षण मसले पर वार्ता के ज़रिये हल निकालने की सरकार की पहल की सराहना की। गहलोत ने तत्कालीन वसुंधरा सरकार के दौरान गुर्जरों पर गोलियां चलने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि वार्ता से अब पहले वाली नौबत नहीं आएगी ये स्वागत योग्य है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।