नगर निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस ने भी कसी कमर.....
(Amber, Jaipur) नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देजनर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जयपुर नगर निगम के लिए नियुक्त किये पर्यवेक्षक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे है, मुख्यालय पर रखी गई बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरिजा व्यास, पूर्व विधायक संयम लोढ़़ा, पाली जिला प्रमुख खुशवीर सिंह पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चुनाव मंे टिकट वितरण और तैयारियों के बारे में विचार विमर्श कर रहे है, निगम चुनाव के लिए रखी इस बैठक में जयपुर मेयर ज्योति खंडेलवाल, पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस पार्षद इस बैठक में हिस्सा ले रहे है................आपकों बता दें कि इस बैठक में कांग्रेसी पर्यवेक्षक नेताओं और पार्षदों से जीत के आधार का फीडबैक लेकर उसकी रिपोर्ट आगे भेजेगी, जिसके बाद टिकट वितरण के संभावितों की सूची जारी होगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।