कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि जबलपुर में एक नयी क्रांति की शुरुआत हो रही है। देश में अभी 100 अरब डालर के इलेक्ट्रानिक सामान आयात किये जाते हैं। यह आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक सामानों का देश में ही विनिर्माण हो, इसके लिए इलेक्ट्रानिक विनिर्माण संकुल स्थापित किए जा रहे हैं और देश में इसकी शुरुआत जबलपुर से हुई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के लिए कार्य कर रही है। हर गांव तक आप्टिकल फाइबर पहुंचे, हर नागरिक तक शासन की योजनाएं पहुंचें, रूरल इंडिया और डिजिटल इंडिया का अंतर समाप्त हो, बीपीओ छोटे-छोटे शहरों में खुलें और नौजवानों को हैदराबाद, बेंगलोर, चेन्नई न जाना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जबलपुर में ईएमसी के शिलान्यास के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश द्वारा पहल की गई, जिसके परिणाम स्वरूप जबलपुर में ईएमसी का शिलान्यास हो सका।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।