(UTTARANCHAL, India)
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी जांच के आदेश दिये हैं । उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में कल एक ट्रैक्टर ट्रॉली के गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये । चातरा से त्यूणी जा रहे ट्रैक्टर में सवार लोग बाजार से सामान लेने जा रहे थे । घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दूसरी घटना में, कल पौड़ी जिले में पौड़ी शहर से श्रीनगर जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। हादसे में उसकी पत्नी घायल हो गयी जिसे उपचार के लिये श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में कल देर शाम दिल्ली से पर्यटकों को लेकर आ रही बस खड्ड में गिर गई। हादसे में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गये । घायलों को उपचार के लिये रामनगर चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री रावत ने विभिन्न सड़क हादसों पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनकी जांच के आदेश दिये हैं । आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराये जाने का भी निर्देश दिया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।